HomeBiharकहीं नहीं जा रहे चिराग, BJP के सम्राट बोले- NDA में ऑल...

कहीं नहीं जा रहे चिराग, BJP के सम्राट बोले- NDA में ऑल इज वेल

लाइव सिटीज, पटना: जैसे जैसे लोकसभा चुनाव 3024 की तारीखें नजदीक आती जा रही हैं, बिहार समेत पूरे देश की राजनीतिक तपिश बढ़ती जा रही है। इस बीच उपमुख्यमंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दावा किया है कि एनडीए में सब कुछ ठीक है। हमारे गठबंधन के सभी घटक दल एक दूसरे साथ मजबूती से सहयोग कर रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा अध्यक्ष ने चिराग पासवान के सवाल पर कहा कि कोई कहीं नहीं जाने वाले हैं।

सम्राट चौधरी ने अपनी तरफ से उन कयासों पर विराम लगा दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि चिराग पासवान नाराज चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में नहीं जाने और वैशाली की जनसभा में नीतीश सरकार की क्लास लगाने के बाद चिराग पासवान की नाराजगी खबरों को बल मिल रहा है।

लोकसभा चुनाव में बिहार की सीटों का बंटवारा फाइनल करने के लिए बीजेपी में मीटिंग का दौर जारी है। सम्राट चौधरी दिल्ली में हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद उनकी पार्टी के प्रभारी विनोद तावड़े के साथ मुलाकात हुई। उनके साथ संगठब मंत्री भीखू भाई दलसानिया और क्षेत्रिय संगठन मंत्री नागेंद्र जी भी शामिल थे। नेताओं के बीच चुनाव की है अगला और बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर बैठक हुई। बीजेपी लेख सीईसी की मीटिंग के बाद बिहार के नेताओं का मिलना बहुत महत्पूर्ण माना जा रहा है।

करीब ढाई घंटे की बैठक के बाद सम्राट चौधरी ने मीडिया से कहा कि चुनाव की प्रक्रिया से संबंधित बहुत सारे काम होते हैं। उन्हें पूरा किया जा रहा है। सभी दलों के अधिकृत नेताओं के साथ वार्ता चल रही है। जल्द ही आप लोगों को खुशखबरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चाचा पशुपति कुमार पारस के साथ उत्पन्न विवाद नहीं सुलझने से चिराग पासवान नाराज है। इस पर सम्राट चौधरी ने कहा कि सभी लोगों से बात चल रही है। सब लोग साथ हैं। कोई कहीं जाने वाला नहीं है। यहां सबकुछ ठीक है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments