HomeBiharमुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐलान, कहा : वशिष्ठ नारायण सिंह को मिलेगी...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐलान, कहा : वशिष्ठ नारायण सिंह को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जेडीयू के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह की किताब ‘लोकतंत्र के पहरुए’ का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ी घोषणा की, जिसके बाद से ही कयासों का बाजार गरम हो गया है।

‘लोकतंत्र के पहरुए’ पुस्तक का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जेडीयू के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह को जल्द ही पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वशिष्ठ नारायण सिंह के लिए हमलोग बात कर रहे हैं। जल्दी आपको स्थायी तौर पर पद दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वशिष्ठ नारायण सिंह की अभी उम्र ही क्या है? वे तो अभी सिर्फ 79 साल के हुए हैं। उन्होंने कहा कि मेरी आयु भी 74 वर्ष हो चुकी है। ऐसे में वशिष्ठ नारायण सिंह के अनुभव का पूरा लाभ जेडीयू को मिलना चाहिए लिहाजा जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments