HomeBiharमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिमाचल में कांग्रेस की जीत पर दी बधाई,...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिमाचल में कांग्रेस की जीत पर दी बधाई, डिंपल यादव को भी दी शुभकामनाएं

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस तो गुजरात में बीजेपी के पक्ष में गुरुवार को परिणाम आया है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार में हुए उपचुनाव के भी परिणाम आ चुके हैं. इसको लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर गुरुवार को जीत की बधाई दी.

सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘लोक सभा उप चुनाव में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव की भारी जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को भी बधाई एवं शुभकामनाएं. हिमाचल प्रदेश विधान सभा आम चुनाव में बहुमत हासिल करने पर भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेस पार्टी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं’

बता दें कि उत्‍तर प्रदेश की हाई-प्रोफाइल लोकसभा सीट मैनपुरी पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने बड़ी जीत दर्ज की है. डिंपल यादव ने भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्‍य से करीब 2 लाख 88 हजार 16 मतों से हराया है. मैनपुरी सीट पर डिंपल यादव को 6 लाख 18 हजार 120 मत प्राप्त हुए, जबकि रघुराज शाक्य को 3 लाख 29 हजार 659 वोट मिले. 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home