HomeBiharबिहार में जातीय सर्वे छलावा, लालू के दबाव में यादव और मुस्लिम...

बिहार में जातीय सर्वे छलावा, लालू के दबाव में यादव और मुस्लिम आबादी बढ़ाकर दिखाई : अमित शाह

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर में गृह मंत्री अमित शाहका कार्यक्रम था. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीएम नीतीश कुमार पर कई आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता और पिछड़ा समाज को गुमराह करने के लिए जातीय सर्वे कराया गया. यह सर्वे छलावा है. हमने इसका समर्थन किया था, लेकिन हमें नहीं मालूम था कि लालू जी के दबाव में यादव और मुस्लिम की संख्या को बढ़ाकर अति पिछड़ा को कम करके दिखाया जाएगा

अमित शाह ने कहा कि सर्वे करने का फैसला जब हुआ तो भाजपा हिस्सेदार थी और भाजपा का यह फैसला था. बाद में इन्होंने सर्वे में क्या किया. यादव और मुस्लिम आबादी बढ़ाकर दिखाया. वहीं अति पिछड़ा और पिछड़ा की आबादी को कम करके दिखाया गया. लालू और नीतीश ने पिछड़ा समाज के साथ अन्याय किया

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार जातिवाद और परिवारवाद करती है. तुष्टिकरण की राजनीति इनका एजेंडा है. समग्र बिहार में मुस्लिम तुष्टिकरण का काम किया जा रहा है. सीमांचल के क्षेत्र में बड़ी दिक्कत आने वाली है. पूरा बिहार गैंगवार का अड्डा बना हुआ है. हर रोज अपहरण होने लगे हैं. मोदी जी ने पिछड़ा आयोग को संवैधानिक मान्यता दी है. मोदी जी ने आईआईटी और नीट की परीक्षा में पिछड़ों को आरक्षण दिया. बिहार में अगला नेतृत्व अति पिछड़ा समाज के हाथ में होगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home