HomeBiharआज थम जाएगा बिहार विधान परिषद के चुनाव का प्रचार, 31 मार्च...

आज थम जाएगा बिहार विधान परिषद के चुनाव का प्रचार, 31 मार्च को 5 सीटों के लिए होनी है वोटिंग

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 31 मार्च को पांच सीटों पर वोटिंग होनी है. इसके लिए चुनाव प्रचार आज बुधवार को थम जाएगा. 31 मार्च की सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी. पांच अप्रैल को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे.

सभी चुनाव की तरह इस चुनाव में भी मतदान के 48 घंटे पहले प्रचार बंद होंगे. पांच सीटों में तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और दो स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान होना है.

13 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी. विधान परिषद सदस्यों की संख्या 75 है, जिसमें चार विधान परिषद सदस्य का कार्यकाल आठ मई को समाप्त हो रहा है जबकि एक सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है.

यह सीट सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सीपीआई के केदारनाथ पांडेय के निधन के बाद से खाली है. आठ मई 2023 को जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होगा उनमें गया स्नातक क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह, सारण स्नातक क्षेत्र से वीरेंद्र नारायण यादव, कोसी निर्वाचन क्षेत्र से संजीव कुमार सिंह, गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजीव श्याम सिंह शामिल हैं. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home