HomeBiharबक्सर: कबाड़ी दुकान में लगी भीषण आग, 10 लाख रुपये की संपत्ति...

बक्सर: कबाड़ी दुकान में लगी भीषण आग, 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान

लाइव सिटीज, बक्सर: बिहार के बक्सर में कबाड़ी दुकान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश नारायण बस स्टैंड के पास कबाड़ी दुकान में अचानक सुबह सुबह भीषण आग लग गई. आग की लपटें काफी उंची और भयावह दिख रही थी. स्थानीय लोगों ने पानी डालकर बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन पूरी तरह से आग पर काबू नहीं पाया गया. सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना और दमकलकर्मी वहां पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके.

शहर के पास जयप्रकाश नारायण बस स्टैंड के पास मनोज जायसवाल का कबाड़ी का दुकान है. जिसमें सुबह-सुबह भीषण आग लग गई. वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची दमकल की 4 गाडियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया.

दुकान मालिक ने बताया कि शाम साढ़े छह बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे. एकाएक फोन पर जानकारी मिली कि दुकान में आग लग गई है. वहां पहुंचने के बाद देखा कि सारे सामानों का नुकसान हुआ है. आकलन के बाद ही नुकसान की सही जानकारी मिल पाएगी. फिलहाल देखकर ऐसा लगता है कि दस से पंद्रह लाख लाख का नुकसान हुआ है. अक्सर दुकान की ऊपर से गुजर रहे बिजली की तार पर बन्दर झूलते रहते है। उसी से निकली चिंगारी से आग लगने की संभावना है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home