HomeBiharआज जारी हो सकता है BPSC AE 2022 का एडमिट कार्ड, ऐसे...

आज जारी हो सकता है BPSC AE 2022 का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) आज यानी 7 अक्टूबर को BPSC AE 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वे BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा 13, 14 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर क्लिक करके भी BPSC AE 2022 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके भी एडमिट कार्ड देख सकते हैं. परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और तीसरी पाली दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी.

BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध BPSC AE Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
आपका BPSC AE Admit Card 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
BPSC AE Admit Card 2022 चेक करें और पेज डाउनलोड करें.
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments