HomeBiharखड़े ट्रक में बाइक सवार ने मारी टक्कर, दोनों नाबालिग की दर्दनाक...

खड़े ट्रक में बाइक सवार ने मारी टक्कर, दोनों नाबालिग की दर्दनाक मौत

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर में सड़क हादसा हुआ है जिसमें दो नाबालिग की मौत हो गई है. औराई थाना क्षेत्र का है जहां एनएच 77 किनारे खड़े एक ट्रक में अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे दो नाबालिग युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. पूरी घटना जिले के औराई थाना क्षेत्र के एनएच 77 पर जनार गांव के पास की है. इस जोरदार टक्कर के बाद घटनास्थल पर लोगों भीड़ जमा हो गई और आसपास के लोगों के द्वारा इसकी सूचना औराई थाना को दी गई.

टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर हड़कंप मच गया. वहीं स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर औराई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

मामले में औराई थाना अध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के जनार चौक के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में बाइक ने टक्कर मार दी है. जिसमें 2 नाबालिग युवक की मौत हो गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home