HomeBiharबिहार की राजनीति चौराहे पर खड़ी है', नेता प्रतिपक्ष बोले- 'CM नीतीश...

बिहार की राजनीति चौराहे पर खड़ी है’, नेता प्रतिपक्ष बोले- ‘CM नीतीश को निर्णय करना चाहिए

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के बीच एनडीए नेताओं का बयान जारी है. हम पार्टी सुप्रीमो जीतन राम मांझी लगातार दावा कर रहे हैं कि बिहार में खेला होगा. वहीं अब नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जल्द से जल्द निर्णय लेने की सलाह दे डाली है

विजय सिन्हा ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो साझा किया है. इस वीडियो के जरिए विजय सिन्हा साफ-साफ नीतीश कुमार को फैसला लेने के लिए कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति चौराहे पर खड़ी है. एक तरफ हम सिद्धांत की बात करते हैं, वंशवादी, भ्रष्टाचारी का विरोध करते हैं और दूसरी तरफ हम उसी से गलबहियां किए हुए हैं.

विजय सिन्हा ने कहा कि ये कैसी राजनीति है? गणतंत्र लोकतंत्र की धरती को हम क्यों लज्जित कर रहे हैं. सत्ता से बड़ा सिद्धांत होता है. आदमी नैतिकता के साथ राजनीति करने का संकल्प लेता है. इनको (नीतीश) स्पष्ट नीति और स्पष्ट भाषा बोलनी चाहिए

उन्होंने आगे कहा कि कल रहे ना रहे सत्ता रहे ना रहे, जनता के हित में सेवा के भाव से काम करें. जो मेवा खाने वाले लोग हैं, जो बोली गोली की राजनीति से बिहार को कलंकित किए हैं. बिहार के लोगों को लज्जित किया गया है. बिहार के नौजवानों को दूसरे राज्यों में मजदूरी करने के लिए विवश किया गया है. इनको निर्णय करना चाहिए.

विजय सिन्हा ने कहा कि जिनको जनता ने नकार दिया उसे आप ने स्वीकार कर गलबहियां कर लिया. इस सिद्धांत की राजनीति पर बिहार की जनता शर्मसार हो रही है. जवाब तो देना होगा और बताना होगा कि राजनीतिक अस्थिरता से जो अराजकता फैल रही है, जो अपराध भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच रहा है, ये कैसे रुकेगा. इसका जवाब माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही देना होगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home