HomeBiharबिहार की महिला भाजपा विधायक मांगती हैं रंगदारी! विरोध में उतरे कॉलेज...

बिहार की महिला भाजपा विधायक मांगती हैं रंगदारी! विरोध में उतरे कॉलेज कर्मी, पुलिस में की शिकायत

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार की एक महिला भाजपा विधायक पर कॉलेज प्रशासन से रंगदारी मांगने के आरोप लगे हैं. पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज से भाजपा विधायक रश्मि वर्मा के खिलाफ टीपी वर्मा कॉलेज के शिक्षकों ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है.

शिक्षक और कर्मी विधायक के विरोध में उतर गए और शिकारपुर पुलिस थाने में विधायक रश्मि वर्मा के खिलाफ आवेदन दिया. उधर विधायक ने कॉलेज प्रशासन पर छात्र- छात्राओं से रुपये वसूलने का आरोप लगाया है

शिक्षकों का कहना है कि जब बीएड का इंटरनल एग्जाम हो रहा था, तब प्रिंसिपल की गैर- मौजूदगी में विधायक परीक्षा कक्ष में पहुंच गई और उन्होंने कॉलेज कर्मियों को नौकरी खाने की धमकी दी. शिक्षकों के मुताबिक भाजपा विधायक रश्मि वर्मा बीते डेढ़ साल से रंगदारी मांग रही हैं. इससे कॉलेज के सभी कर्मचारियों में खौफ का माहौल है. उनका आरोप है कि वह अपने प्रतिनिधियों के जरिए रंगदारी की मांग करती हैं.

महिला विधायक रश्मि वर्मा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा है कि उन्हें कॉलेज में बच्चों से उगाही की सूचना मिली थी, तो वहां पहुंच गईं. बीएड की प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर स्टूडेंट्स से दो- दो हजार रुपये वसूले जा रहे थे. बच्चों ने भी इसकी पुष्टि की है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home