HomeBiharबिहार में शुरू हो गई कैदियों की रिहाई, आनंद मोहन से पहले...

बिहार में शुरू हो गई कैदियों की रिहाई, आनंद मोहन से पहले बक्सर जेल से छोड़े गये ये 3 कैदी

लाइव सिटीज, बक्सर: बिहार सरकार की ओर से जेल में बंद 27 कैदियों की रिहाई अब शुरू हो गयी है. बिहार के अलग-अलग जेलों में बंद ये कैदी एक एक कर अब जेल से बाहर आने लगे हैं. पूर्व सांसद आनंद मोहन समेत 27 कैदियों के छोड़ने का आदेश जारी हो गया है. आनंद मोहन भी आज पेरौल खत्म होने के बाद जेल में सरेंडर कर चुके हैं और उम्मीद की जा रही है कि कल तक वो कानून के तहत रिहा हो जायेंगे.

वहीं, बक्सर सेंट्रल जेल से चार कैदियों को छोड़ा जाना है. इसमें से तीन कैदियों को जेल से रिहा कर दिया गया. वहीं एक अन्य कैदी की आज रिहाई होगी. जुर्माना नहीं देने की वजह से रिहाई नहीं हो सकी है. पांच कैदियों का नाम था लेकिन एक कैदी की पिछले साल ही मौत हो चुकी है.

केंद्रीय कारा के अधीक्षक ने बताया कि जेल महानिरीक्षक ने लिस्ट जारी की है. लिस्ट में बक्सर केंद्रीय कारा में बंद नालंदा के राजबल्लभ यादव और रामाधार राम, छपरा निवासी जितेंद्र सिंह के अलावा आरा के रहने वाले किशुन देव राय को जारी आदेश के अनुसार 14 वर्षों से ज्यादा सजा काटने के बाद छोड़ा गया है. एक कैदी रामाधार राम को अर्थदंड जमा करने के बाद ही छोड़ा जाएगा. संभावना है कि आरा में आज अर्थ दंड आज जमा किया जाएगा. इसके बाद उन्हें भी छोड़ दिया जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home