HomeBiharबिहार में धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड, नवंबर में शबाब पर होगी सर्दी!

बिहार में धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड, नवंबर में शबाब पर होगी सर्दी!

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक रात और दिन के समय तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. पिछले 24 घंटे में राज्य के ज्यादातर जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि दो दिन पहले ज्यादातर जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी. अगले 28 अक्टूबर तक प्रदेश में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान के 18 डिग्री से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. हालांकि नवंबर में पारा और ज्यादा नीचे गिरेगा, जिससे ठंड अपने शबाब पर होगी.

बिहार के कुछ जिलों में आज सुबह के समय हल्के कोहरे छाए रहे. हालांकि आज ज्यादातर इलाकों में दिन के समय में बादल साफ रहेंगे और धूप खिली रहेगी. राजधानी पटना में आज धूप की तपिश ज्यादा होगी. शाम के समय थोड़ी ठंड का अहसास भी होगा. प्रदेश के कुछ इलाकों में लोगों को अभी भी गर्मी का अहसास हो रहा है तो कुछ इलाकों में ठंड जैसी स्थिति बनी हुई है. आज गुरुवार को मौसम पूरे दिन शुष्क बना रहेगा.

बीते 24 घंटे में राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. प्रदेश में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में हामून चक्रवातीय तूफान का असर कोई खास नहीं होगा. अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा. बताद दें कि चक्रवातीय तूफान हामून 23 किमी प्रति घंटा की गति से उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home