HomeBiharबिहार में बंपर भर्तियों का ऐलान, पुलिस विभाग में होगी 21 हजार...

बिहार में बंपर भर्तियों का ऐलान, पुलिस विभाग में होगी 21 हजार कॉन्‍स्‍टेबल की भर्ती

लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार जल्द ही राज्य पुलिस बल में 56 ट्रांसजेंडर लोगों सहित 21,391 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू करेगी. पुलिस भर्ती विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है.

बिहार पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (मुख्यालय) जेएस गंगवार ने कहा कि सरकार ने पुलिस बल में 1,288 सब-इंस्पेक्टर और 194 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की भर्ती करने की भी योजना बनाई है.

एडीजी ने कहा, ‘यह राज्य पुलिस बल में बिहार सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर भर्ती होगी. कुल मिलाकर 21,391 कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी, जिनमें 7,903 महिलाएं और 56 ट्रांसजेंडर शामिल हैं. भर्ती प्रक्रिया इस महीने के अंत तक शुरू होगी और इस साल दिसंबर तक पूरी हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस में हर 500 नियुक्तियों पर एक ट्रांसजेंडर की नियुक्ति का प्रावधान है. नियम के अनुसार, अगर भर्ती करने वाले अधिकारियों को ट्रांसजेंडर समुदाय से उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिलता है, तो रिक्तिया को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा और इन पदों को ओबीसी उम्मीदवार भरेंगे.

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘ट्रांसजेंडर समुदाय से संबंधित लोग, जो बिहार पुलिस में सेवा करना चाहते हैं, उन्हें अपने लिंग के बारे में एक प्रमाण पत्र भी देना होगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home