HomeBiharबड़ी खबर: मिट्टी में दबने से दो बच्चे की मौत, परिजनों मे...

बड़ी खबर: मिट्टी में दबने से दो बच्चे की मौत, परिजनों मे मचा कोहराम

लाइव सिटीज, बेतिया: इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां मिट्टी में दो बच्चे दब गए हैं. मिट्टी में दबने से दोनों की बच्चे की मौत हो गई है. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घटना के बारे में बताया जाता है कि दोनों बच्चे गांव में खेलने गए थे, तभी सड़क किनारे मिट्टी की खुदाई हुई थी. और खेलते-खेलते दोनों बच्चे इसमे गिर गए. और मिट्टी की उपर से टिला गुर गया. जिसमे दोनों बच्चे दब गए. और अंदर में दब घुटने से दोनों की मौके पर मौत हो गई.

घटना मझौलिया के करमवा गांव की है. बताया जाता है कि यहां सड़क निर्माण कार्य चल रहा था. वहीं पर बच्चे खेल रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. आनन फानन में स्थानीय लोगों ने बच्चों को मिट्टी से बाहर निकाला तबतक उनकी मौत हो गई थी. दोनों मृत बच्चे का नाम रवि और प्रियंजलि है. दोनों की उम्र करीब आठ से नौ साल के बीच बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home