HomeBiharबड़ी खबर: सरयू नदी में पलटी नाव, 3 शव बरामद, 15 से...

बड़ी खबर: सरयू नदी में पलटी नाव, 3 शव बरामद, 15 से अधिक लोग लापता

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: छपरा में सरयू नदी में बड़ा नाव हादसा हुआ है। इस घटना में 3 लोगों की अभी तक मौत हो गई है। जिनका शव बरामद किया गया है। हादसे के बाद 15 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है की सभी लोग खेत में मजदूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ है। 

बता दें की छपरा के मांझी में बुधवार की शाम नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। मटियार घाट पर सरयु नदी में नाव डूबी है। जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home