HomeBihar6 नेताओं की सुरक्षा में बड़ा बदलाव, सम्राट चौधरी को मिली Z...

6 नेताओं की सुरक्षा में बड़ा बदलाव, सम्राट चौधरी को मिली Z प्लस सुरक्षा, पप्पू यादव की भी बढ़ी सिक्योरिटी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित छह नेताओं को सुरक्षा बढ़ाई गई है. इसके लिए राज्य सरकार के गृह विभाग की ओर से पत्र जारी करके पुलिस महानिदेशक को अनुशंसा की गई. इनमें काफी पहले से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की भी सुरक्षा बढ़ाई जाएगी.

सम्राट चौधरी की सुरक्षा बढ़ाकर Z प्लस के साथ ASL की गई है. वहीं तेजस्वी को Z और पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को Y प्लस की सुरक्षा दी गई है. इसके अलावा बाढ़ विधानसभा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू और अररिया लोकसभा के सांसद प्रदीप कुमार सिंह को Yप्लस की सुरक्षा दी जाएगी. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार को Y श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी.

सरकार के विशेष सचिव के सुहित अनुपम ने पत्र जारी करके पुलिस महानिदेशक और विशेष्य शाखा के एडीजी को पत्र लिखा है जिसमें बिहार के महत्वपूर्ण छह नेताओं को सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है. इनमें बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  को ASL सुरक्षा के साथ साथ राज्य सरकार जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा देगी. तेजस्वी यादव को जेड श्रेणी की सुरक्षा और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा राज्य सरकार देगी.

गृह विभाग की ओर से पत्र में लिखा गया है कि 1.8.2025 को राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई जाए और उसको लेकर अनुशंसा की गई है, जिसमें डीजीपी विनय कुमार से अनुरोध किया गया है कि इन सभी नेताओं को राज्य सरकार के उपयुक्त निर्णय के आलोक में सुरक्षा प्रदान करने की कृपा की जाए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home