HomeBiharबिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने पार्टी से...

बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

लाइव सिटीज, पटना: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद अनिल शर्मा ने कहा कि सीट बंटवारे की वजह से पार्टी के कार्यकर्ताओं में निराशा है। कांग्रेस को ऐसी सीटें दी गई हैं, जहां जीतना मुश्किल है, जबकि आसानी से जीतने वाली सीटें पार्टी से छीन ली गई हैं।

बिहार के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि – आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस को कमजोर सीटें दी हैं। यह उनकी सोची-समझी रणनीति है, ताकि कांग्रेस बिहार में हाशिए पर ही रहे।

अनिल शर्मा ने कहा कि बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष रहते मैं पप्पू यादव का विरोध करता था। वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।उनका महिमामंडन नहीं कर सकता। मेरे पार्टी छोड़ने का यह भी एक कारण है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कमजोर हुई। अध्यादेश फाड़ने वाले राहुल गांधी आज लालू के साथ गलबहियां लगा रहे मटन भात खा रहें हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments