HomeBiharबेतिया में बड़ा हादसा, गंडक नदी में नाव पलटी, 15 लोग थे...

बेतिया में बड़ा हादसा, गंडक नदी में नाव पलटी, 15 लोग थे सवार

लाइव सिटीज, बेतिया: बिहार के बेतिया से बड़ी खबर आ रही है. यहां गंड़क नदी में 15 लोगों से भरी नाव पलट गई है. यह घटना पूजहा श्रीनगर घाट के पास घटित हुई है. नाव में 15 लोग सवार थे, जिसमें कई शिक्षक भी सवार थे. बताया जा रहा है कि नदी की तेज धारा की वजह से नाव पलट गई. गनीमत ये रही कि स्थानीय गोताखोरों ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी सूचना दे दी है. सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है. जिससे बड़ा हादसा होते-होते बाल-बाल बच गया. 

घाट पर नाव पलटने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. डूबते लोगों को बचाने के लिए स्थानीय खोताखोर नदी में कूद गए. रेस्क्यू टीम की तत्परता से 15 शिक्षकों समेत सभी यात्रियों को डूबने से बचा लिया है. नदी से सुरक्षित बाहर निकाले गए कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने पर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हादसे का शिकार हुए टीचरों ने बताया कि अब अटेंडेंस बनाना अनिवार्य हो गया है. इस वजह से उन्हें बेतिया के जिला मुख्यालय से रोजाना दियारा के विभिन्न स्कूलों में जाना पड़ता है. हादसे को लेकर उन्होंने अचानक से दो किनारे पर पहुंचते ही दो नाव आपस में टकरा गईं, जिससे हादसा हो गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home