HomeBiharअश्विनी चौबे बोले- 'नीतीश कुमार को इलाज की जरूरत', विशेष राज्य के...

अश्विनी चौबे बोले- ‘नीतीश कुमार को इलाज की जरूरत’, विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर लगाया ये आरोप

लाइव सिटीज, बक्सर: केंद्रीय मंत्री सह बक्सर सांसद कुमार अश्विनी चौबे ने बिहार के मुख्यमंत्री पर हमला किया है. बक्सर पहुंचे अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बिहार में बालू माफिया से लेकर शराब माफिया का बोलबाला है. बिहार सरकार अब रसातल के गर्क की तरफ जा रही है. चाचा-भतीजा (नीतीश-तेजस्वी) और भाई की सरकार ने बिहार को फिर 1990 की दशक वाली जंगलराज की याद ताजा कर दी है.

अश्विनी कुमार चौबे ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में बालू माफिया और शराब माफिया का राज काम हो गया है. यह सभी सरकार के संरक्षण में फल फूल रहे हैं. बिहार सत्यानाशी की ओर जा रहा है. नीतीश कुमार को मानसिक दिवालियापन का शिकार बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को मानसिक चिकित्सा की जरूरत है.

केंद्रीय मंत्री ने बिहार में लागू शराबबंदी नीति को पूरी तरह से फेल बताया. कहा कि जिन महिलाओं की भलाई के लिए शराबंदी की गई थी वही महिलाएं अब प्रतिदिन शराबबंदी की वजह से प्रताड़ित हो रही हैं. गरीब और असहाय लोग रोज जेल भेजे जा रहे हैं. शराब और बालू माफिया जब जिसे चाहे उसे कुचल दे रहे हैं. नीतीश कुमार ने हाल में बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगा था.

इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा सांसद ने कहा कि 32 सालों से इनकी बिहार में सरकार है. केंद्र से बिहार के विकास के लिए पैसे भेजे जाते हैं उन्हीं में पूरी तरह से लूट मची है. ये लोग पूरे पैसे को खर्च नहीं कर पाते.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home