HomeNationalअभिनेता सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने...

अभिनेता सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने केस दर्ज कर घर के बाहर बढ़ाई सुरक्षा

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से एक बार फिर से धमकी मिली है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सलमान खान को शनिवार को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद उनकी टीम ने मुंबई के बांद्रा पुलिस में मामला दर्ज कराया है. बांद्रा पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 506 (2), 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया है. वहीं ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है.

मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित गर्ग पर शनिवार को अभिनेता सलमान खान के ऑफिस में कथित रूप से धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोप में मामला दर्ज किया था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सलमान खान को ये धमकी भरा ईमेल 18 मार्च को आया था. सलमान के मैनेजर को आए इस ईमेल में एक्टर से बात करने की बात कही गई है.

ईमेल में लिखा था, “गोल्डी बराड़ को तेरे बॉस यानी सलमान खान से बात करनी है. इंटरव्यू देख लिया होगा उसने शायद, नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेना. मैटर क्लोज़ करना है तो बात करवा दो. फेस टू फेस करना होतो वो भी बता दो. अभी टाइम रहते इंफॉर्म कर दिया है अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home