HomeBiharएक ही परिवार के 6 लोगों को गोलियों से भूना, दो की...

एक ही परिवार के 6 लोगों को गोलियों से भूना, दो की मौत

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: लखीसराय से हत्या की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां पंजाबी मोहल्ले में एक ही परिवार के छ: लोगों को गोली मार दी गई. घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग बुरी तरह घायल हो गए. चारों को बेहतर इलाज के लिए राजधानी के पीएमसीएच रेफर किया गया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान पंकज कुमार और अन्य पदाधिकारियों ने घटना की पूरी जानाकरी ली और मामले की तफ्तीश में जुटे हैं.

लखीसराय में आज सुबह जहां एक तरफ लोग आस्था के महापर्व छठ के दूसरे अर्घ्य में जुटे थे. वहीं दूसरी तरफ शहर के पंजाबी मोहल्ले में एक युवक खूनी वारदात को अंजाम देने के फिराक में लगा था. छठ घाट से घर लौट रहे एक ही परिवार के छ: लोगों पर पहले से घात लगाए एक सनकी प्रेमी ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. दरअसल पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है.

घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने सभी को लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. जबकि गंभीर रूप से जख्मी चार लोगों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. मौके पर लखीसराय पुलिस कप्तान पंकज कुमार और जिलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मामले की तफ्तीश में जुटे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home