HomeBiharबिहार में 20 DEO का तबादला, केके पाठक के विभाग में बड़ा...

बिहार में 20 DEO का तबादला, केके पाठक के विभाग में बड़ा उलटफेर

लाइव सिटीज, पटना: शनिवार को बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. 20 जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी बदले गए हैं. पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार को कटिहार का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है वहीं संजय कुमार जो मोतिहारी में जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर तैनात थे, उन्हें पटना का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है.

इन सबके अलावा किशनगंज के डीईओ सुभाष कुमार गुप्ता को गोपालगंज का डीईओ बनाया गया है, राजकुमार को अररिया से नालंदा पदस्थापित किया गया है. संजीव कुमार को मोतिहारी की जिम्मेवारी मिली है इससे पहले वह रोहतास में तैनात थे. राजदेव राम को बेगूसराय, डॉ ओमप्रकाश को गया, सुरेंद्र कुमार को औरंगाबाद, संजय कुमार iii को अररिया, राजकुमार शर्मा को भागलपुर, मदन राय को रोहतास, संग्राम सिंह को सुपौल, कामेश्वर प्रसाद गुप्ता को समस्तीपुर का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है.

इन सबके अलावा बांका जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी पवन कुमार को मोतिहारी का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बनाया गया है. लखीसराय के जिला शिक्षा पदाधिकारी विमलेश कुमार चौधरी को मधुबनी का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बनाया गया है. बेगूसराय की जिला शिक्षा पदाधिकारी शर्मिला राय को भोजपुरी का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बनाया गया है. विभाग ने सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया है कि तीन दिनों के भीतर नए स्थान पर अपना पदभार ग्रहण कर ले.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home