HomeBiharरांची से पटना जा रही यात्री बस से 179 बोतल शराब बरामद,...

रांची से पटना जा रही यात्री बस से 179 बोतल शराब बरामद, ड्राइवर और खलासी समेत 3 गिरफ्तार

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी हो रही है. तस्करों द्वारा आये दिन नए-नए तरीके इजात किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में जहानाबाद हुलासगंज थाना की पुलिस ने अहले सुबह सुबह गुप्त सूचना के आधार पर रांची से पटना जा रही यात्री बस से 179 बोतल विदेशी शराब बरामद की है.

हुलासगंज थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चुहरमल बाबा के पास रांची से पटना आ रही बस की तलाशी ली गई और उस तलाशी के दौरान बस की डिक्की से 179 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई.

इस मामले में पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रांची से पटना जा रही कृष्णा रथ बस में भारी मात्रा में शराब ले जाया जा रहा है और इसी सूचना के आधार पर पुलिस पहले से चुहरमल बाबा के पास चेकिंग लगाए हुए था. पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद थी जैसे ही बस आई पुलिस ने पूरे बस की तलाशी ली. तलाशी के दौरान बस के डिक्की में बने तहखाने की जब तलाशी ली गई तो उसमें से 179 बोतल झारखंड निर्मित विदेशी शराब बरामद की गई.

पुलिस ने कृष्णा रथ बस को और उसके ड्राइवर खलासी के साथ एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है. शराब के धंधेबाज बस में विशेष तहखाना बना विदेशी शराब का तस्करी कर रहे थे. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर तीनों लोगों को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home