HomeBiharबड़हरा विधानसभा क्षेत्र के बबुरा गांव में महिलाओं ने नीतीश कुमार को...

बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के बबुरा गांव में महिलाओं ने नीतीश कुमार को हार्दिक आभार व्यक्त किया, जानें क्यों

लाइव सिटीज, पटना: बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के बबुरा गाँव में आज महिलाओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 125 यूनिट तक बिजली निःशुल्क करने के ऐतिहासिक निर्णय पर हार्दिक आभार व्यक्त किया। गाँव की महिलाओं ने कहा कि यह कदम गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक बड़ी राहत है, जिससे उनके घरों का आर्थिक बोझ कम होगा और जीवन स्तर में सुधार होगा।

इसी क्रम में आगामी 20 अगस्त को होने वाले जन संवाद कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव सह जदयू के प्रदेश महासचिव श्री अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह ने आरा परिसदन में अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, बड़हरा प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा पटेल, आनंद नगर अध्यक्ष विशाल कुमार, आशुतोष शर्मा उर्फ छोटू शर्मा, दीप चौधरी, समर प्रताप सिंह, राजू सिंह, नागा सिंह, इकौना पंचायत के संजय सिंह मुखिया, नारायण सिंह, मुकेश शर्मा, सुरेंद्र सिंह सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ग्रामीण कार्य विकास मंत्री डॉ. अशोक चौधरी की दूरदर्शी सोच और विकासोन्मुख नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि 125 यूनिट मुफ्त बिजली का निर्णय माननीय मुख्यमंत्री की जनता-हितैषी सोच का प्रमाण है।

यह कदम बिहार के लाखों परिवारों के जीवन में उजाला और खुशहाली लाएगा। सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाकर आम जनता को उनका लाभ दिलाएँगे और 20 अगस्त के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएँगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home