लाइव सिटीज, पटना: बिहार में इन दिनों दो तरह का मौसम देखने के लिए मिल रहा है. कहीं उमस वाली गर्मी से लोग परेशान हैं तो कहीं रुक-रुककर बारिश हो रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में अलर्ट जारी किया है. इस जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. साथ ही बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.
मौसम विभाग ने जिन 19 जिलों में अलर्ट जारी किया है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार शामिल है. इस तरह से आज खासकर उत्तर और मध्य बिहार में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रह सकता है.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो, अगले तीन से चार दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां तेज हो सकतीं हैं. 22 अगस्त को उत्तर बिहार, उत्तर-पश्चिम बिहार और दक्षिण बिहार जिलों में बारिश हो सकती है. इस दिन अररिया, किशनगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
