HomeBiharउपेंद्र कुशवाहा ने रोशन राजा को बनाया रालोजद आईटी सेल का प्रदेश...

उपेंद्र कुशवाहा ने रोशन राजा को बनाया रालोजद आईटी सेल का प्रदेश अध्यक्ष, नेताओं ने दी बधाई

लाइव सिटीज पटना: सहरसा जिले के समदा निवासी इं रोशन राजा को राष्ट्रीय लोक जनता दल के आईटी सेल बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने रोशन राजा को यह जिम्मेदारी दी है.

पार्टी के बिहार प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि बिहार में इं रोशन राजा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सोशल मीडिया के क्षेत्र में पार्टी आईटी सेल के माध्यम से दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करेगी. इनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अर्चना आनंद, महासचिव चंदन बागची, प्रदेश महासचिव अविनाश सिन्हा, महासचिव जिशु सिंह, लोकेश सिंह, दिनेश कुशवाहा, गौरव सिंह, पवन झा, शंभू मेहता एवं पार्टी के अन्य साथियों ने बधाई दी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments