HomeBiharकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन की हत्या, पति ने मारी...

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन की हत्या, पति ने मारी गोली

लाइव सिटीज, गया: एक बड़ी खबर गया से सामने आई है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान सुषमा देवी के रूप में हुई है। हत्या का आरोप सुषमा देवी के पति रमेश पर लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार  घटना अतरी प्रखंड के टेटूआ गांव की है। सुषमा अतरी ब्लॉक में विकास मित्र के पद पर काम करती थी, जबकि आरोपी रमेश पटना में ट्रक चलाता है। हत्या दोपहर करीब 12 बजे की गई। आरोपी पति ने घर में ही पत्नी को गोली मार दी और देसी कट्टा फेंककर फरार हो गया।

बता दें कि दोनों की 14 साल पहले अंतरजातीय शादी हुई थी। वारदात के वक्त मृतका की बहन और बच्चे घर पर दूसरे कमरे में ही थे। गोली की आवाज सुनते ही मृतका की बहन और बच्चे मौके पर पहुंचे। वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी सुषमा के घर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home