HomeBiharबिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव की बढ़ी मुश्किलें, महाराष्ट्र और यूपी...

बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव की बढ़ी मुश्किलें, महाराष्ट्र और यूपी में FIR दर्ज

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और RJD के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में उनके खिलाफ शाहजहांपुर और महाराष्ट्र में मुकदमे दर्ज हुए हैं। शाहजहांपुर में BJP महानगर अध्यक्ष की शिकायत पर FIR दर्ज हुई है।

वहीं, महाराष्ट्र में BJP विधायक ने तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इन शिकायतों में तेजस्वी यादव पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और जनता की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है

शाहजहांपुर के सदर बाजार थाने में तेजस्वी यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। BJP महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया है कि RJD के आधिकारिक X (पहले ट्विटर) हैंडल से एक पोस्ट किया गया था। यह पोस्ट शुक्रवार सुबह 6:58 बजे किया गया था। आरोप है कि इस पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। पोस्ट में प्रधानमंत्री की तस्वीर भी लगाई गई थी। शिकायतकर्ता ने पोस्ट की कॉपी को मुकदमे में सबूत के तौर पर पेश किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments