HomeBiharBPSC छात्रों के समर्थन में कई जगहों पर ट्रेन रोकी गई, प्रशांत...

BPSC छात्रों के समर्थन में कई जगहों पर ट्रेन रोकी गई, प्रशांत किशोर बोले- सिटी SP के खिलाफ कोर्ट जाएंगे

लाइव सिटीज, पटना: रविवार को प्रशांत किशोर के नेृतृत्व में छात्र गांधी मैदान में प्रदर्शन के बाद सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे थे. इसी दौरान जेपी गोलंबर के पास छात्रों पर पुलिस ने लाठी चार्ज की और वाटन कैनन का इस्तेमाल किया. इसी के खिलाफ बिहार बंद का ऐलान किया गया है. जिसके बाद AISA-RYA और युवा राजद की ओर से चक्का जाम किया गया है.

बता दें कि अभ्यर्थी 13 दिसंबर को आयोजित बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. परीक्षा के दिन बापू केंद्र पर प्रश्न पत्र देर से मिलने के आरोप में छात्रों ने परीक्षा बहिष्कार कर दिया था. आयोग ने उस केंद्र की परीक्षा रद्द कर 4 जनवरी को कराने का फैसला किया.

इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा है कि जिस किसी ने छात्रों पर लाठी चार्ज किया है, उसे छोड़ा नहीं जाएगा. कई लोगों पर प्राथमिकी की दर्ज कराई गई है, हम लोग भी पुलिस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने जा रहा हूं. उन्होंने कहा कि मैं किसी वर्दी वाले या फिर कुर्ता पजामा वाले से डरने वाला नहीं हूं. मैं अंतिम दम तक छात्रों की लड़ाई लडूंगा. सिटी एसपी के खिलाफ कोर्ट और मानवाधिकार आयोज जाएंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home