लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय दिख रहा है. मौसम विभाग ने सोमवार को 27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी है. सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार और बांका जिलों में आंधी-तूफान, मेघगर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है. इन इलाकों में मानसून सबसे ज्यादा सक्रिय रहेगा.
मौसम विभाग ने कुल 27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, जहानाबाद, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर और कटिहार शामिल हैं, जहां विशेष सावधानी बरतनी होगी.
मौसम विभाग ने 15 जुलाई को वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया और भागलपुर में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. इन जिलों के अलावा सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर और बांका में फिलहाल येलो अलर्ट जारी किया गया है.
