HomeBiharबिहार में एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने की आत्महत्या, 4...

बिहार में एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने की आत्महत्या, 4 साल के बच्चे को भी जहर देने की कोशिश

लाइव सिटीज, नालंदा: नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुर गांव में पारिवारिक कलह ने खौफनाक रूप ले लिया. ससुर और बहू के बीच कथित अवैध संबंध को लेकर हुए विवाद के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. पूरे मामले ने गांव में सनसनी फैला दी है.

मृतकों में 62 वर्षीय दिलचंद्र तांती (ससुर), उनकी 30 वर्षीय बहू गौरी देवी और गौरी देवी के पति रंजीत कुमार शामिल हैं. दिलचंद्र तांती ने फंदे से लटककर आत्महत्या की, जबकि गौरी देवी और रंजीत कुमार ने जहर खा लिया. तीनों की मौत इलाज के दौरान हो गई.

हिलसा डीएसपी सुनील कुमार सिंह के अनुसार, यह पूरी घटना ससुर दिलचंद्र तांती और बहू गौरी देवी के बीच कथित अवैध संबंध से जुड़ी है. बेटे रंजीत कुमार को इस बात की जानकारी होने पर पिता से विवाद हो गया. आक्रोश में रंजीत कुमार ने खुद जहर खा लिया और अपनी पत्नी गौरी देवी को भी जहर खिला दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments