लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री आवास, मुख्यमंत्री सचिवालय और दानापुर के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद से पटना शहर में दहशत का माहौल है. हालांकि मेल पर जो समय दिया है, उसमें दोपहर 3:11 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय को उड़ाने की धमकी दी गई थी, जो झूठी साबित हुई है.
मंगलवार सुबह 7:57 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय को एक ईमेल मिला. इसमें दावा किया गया कि दोपहर 3:11 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय को उड़ाया जाएगा, जो झूठी साबित हुई है. वहीं ईमेल में ये भी लिखा गया है कि रात 9:11 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय व आवास में बम विस्फोट किया जाएगा.
ईमेल मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया. मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई. पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी गई है.
धमकी में दानापुर के चार प्रमुख स्कूलों का भी जिक्र किया गया है. इनमें आर्मी पब्लिक स्कूल, दानापुर कैंट रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल डीपीएस सीनियर स्कूल, चांदमारी रोड डीपीएस जूनियर स्कूल, चांदमारी रोड.एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों को खाली करा लिया गया. छात्रों को सुरक्षित घर भेज दिया गया और परिसर में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया.
