HomeBiharRJD उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे ये 40 दिग्गज, स्टार प्रचारकों की...

RJD उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे ये 40 दिग्गज, स्टार प्रचारकों की लिस्ट में लालू, रोहिणी, हिना शहाब

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी पारा अब चढ़ने लगा है। सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों की घोषणा के बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और राज्यसभा सांसद मीसा भारती जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा में दो नाम लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और सीवान के दिवंगत बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब हैं।

हाल ही में रोहिणी ने सोशल मीडिया पर तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें टिकट नहीं, बल्कि आत्मसम्मान चाहिए। उनके इस पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी थी। अब उन्हें स्टार प्रचारक बनाकर राजद ने संकेत दिया है कि परिवार के मतभेद खत्म हो गए हैं और लालू परिवार अब चुनावी मैदान में एकजुट है।

RJD के स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट

  • 1. लालू प्रसाद यादव
  • 2. राबड़ी देवी
  • 3. शिवचंद्र राम
  • 4. कांति सिंह
  • 5. तेजस्वी प्रसाद यादव
  • 6. मंगनीलाल मंडल
  • 7. अब्दुलबारी सिद्दिकी
  • 8. अली अशरफ फातमी
  • 9. मीसा भारती
  • 10. महबूब अली कैसर
  • 11. डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव
  • 12. हिना शहाब
  • 13. अर्जुन राय
  • 14. प्रेमचंद्र गुप्ता
  • 15. अभय कुशवाहा
  • 16. सुधाकर सिंह
  • 17. डॉ. सुनील कुमार सिंह
  • 18. डॉ. उर्मिला ठाकुर
  • 19. मो. कारी सोहैब
  • 20. अनिल कुमार सहनी
  • 21. अशोक कुमार पाण्डेय
  • 22. प्रो. मनोज झा
  • 23. मुकुंद सिंह
  • 24. डॉ. रोहणी आचार्या
  • 25. तनवीर हसन
  • 26. अशोक कुमार सिंह
  • 27. रिंकु यादव
  • 28. कार्तिकेय सिंह
  • 29. साधु पासवान
  • 30. महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी
  • 31. उमेश पंडित
  • 32. मुकेश तांती
  • 33. फुलहसन अंसारी
  • 34. सुखदेव पासवान
  • 35. राजेश मांझी
  • 36. बिजेंद्र यादव
  • 37. मुन्नी रजक
  • 38. राजेश यादव
  • 39. सैयद फैसल अली
  • 40. बिनोद श्रीवास्तव
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments