HomeBiharगांधी जयंती पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, सत्य और अहिंसा के...

गांधी जयंती पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, सत्य और अहिंसा के संदेश को बिहार चुनाव से जोड़ा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक विशेष संदेश साझा किया.

तेजस्वी यादव ने लिखा कि महात्मा गांधी, जो सत्य और अहिंसा के सबसे बड़े उपासक थे, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम को जन आंदोलन का रूप देकर ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी और अपने जीवन से संयम, सादगी और आत्मनियंत्रण का संदेश पूरे मानव जाति को दिया, उन्हें उनकी जयंती पर नमन.

तेजस्वी यादव ने अपने संदेश में महात्मा गांधी के मूल्यों को उजागर किया और यह संकेत दिया कि राजनीति में भी उनकी विचारधारा और नैतिकता का पालन होना चाहिए. उन्होंने गांधी जी के सत्याग्रह, अहिंसा और सामाजिक समानता के सिद्धांतों को बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए अपने संदेश में शामिल किया. तेजस्वी ने इस अवसर का इस्तेमाल यह दिखाने के लिए किया कि उनका राजनीतिक दृष्टिकोण सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments