HomeBiharनूतन राजधानी अंचल में स्वच्छता संवाद का आयोजन, अंचल एवं कंट्रोल रूम...

नूतन राजधानी अंचल में स्वच्छता संवाद का आयोजन, अंचल एवं कंट्रोल रूम स्तर पर त्वरित समाधान पर ज़ोर

लाइव सिटीज, पटना: नूतन राजधानी अंचल में स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अंचल में नागरिक पर केंद्रित सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करना तथा स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना रहा। अंचल कार्यालय में पार्षदों ने मुख्यालय के कंट्रोल रूम से समस्याओं को सुनने के साथ ही अंचल स्तर पर भी इसका निदान करने की मांग की। ताकि, अंचल स्तर से ही सभी समस्या का हल निकल जाए। इससे पहले यह संवाद बांकीपुर, पाटलिपुत्र तथा कंकड़बाग अंचल में सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है।

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सीता साहू, उपमहापौर श्रीमती रेशमी कुमारी, अपर नगर आयुक्त, संबंधित वार्ड पार्षद एवं अंचल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए अपने सुझाव साझा किए।

संवाद में उपस्थित वार्ड

नूतन राजधानी अंचल के 16 वार्ड में क्रमश: 3, 4, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 28 और 37 के पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता, चुनौतियों और सुधार के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की।

नागरिक सुविधाओं में सुधार पर व्यापक विचार-विमर्श

कार्यक्रम में निम्न प्रमुख मुद्दों पर भी चर्चा की गई-

खुले मेनहोल को बंद करना

जलापूर्ति से संबंधित समस्या का त्वरित निराकरण

कचरा संग्रहण की समयबद्ध व्यवस्था

सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई

स्ट्रीट लाइट की मरम्मत और रखरखाव

ड्रेनेज की व्यवस्था बेहतर होने, आदि।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने यह सहमति जताई कि स्वच्छता तभी प्रभावी हो सकती है जब इसे सामुदायिक सहयोग और सामूहिक प्रयास का रूप दिया जाए। साथ ही, अंचल और कंट्रोल रूम स्तर पर त्वरित समस्या-निवारण प्रणाली को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home