HomeBiharरिटायरमेंट से पहले बिहार के सरकारी इंजीनियर के घर निगरानी का छापा,...

रिटायरमेंट से पहले बिहार के सरकारी इंजीनियर के घर निगरानी का छापा, करोड़ों के फ्लैट और जमीन

लाइव सिटीज, पटना: बिहार राज्य पूर्व निर्माण निगम लिमिटेड के प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह के ठिकानों पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा छापेमारी की जा रही है। यह छापेमारी पटना सहित चार स्थानों पर की जा रही है, जिनमें रूपसपुर वेदनगर, बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का दुधानी गांव, पुनाईचक में एक फ्लैट, और पुल निर्माण निगम का कार्यालय शामिल हैं। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की जा रही है। 

दरअसल, जंग बहादुर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अपने और अपने परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति, जिसमें जमीन और फ्लैट शामिल हैं, खरीदी है। निगरानी ब्यूरो की प्रारंभिक जांच में इन आरोपों की पुष्टि हुई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा छापेमारी बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के पटना कार्यालय और बक्सर सहित पटना के विभिन्न स्थानों पर एक साथ की जा रही है। 

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई है कि बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह ने अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर करोड़ों की संपत्ति, जिसमें जमीन और फ्लैट शामिल हैं, खरीदी है। टीम का यह भी कहना है कि यह अवैध संपत्ति पटना के साथ-साथ बक्सर में भी स्थित है। इस जानकारी के आधार पर निगरानी ने गोपनीय तरीके से जांच की, जिसमें आरोपी पर लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

इसके बाद, तलाशी दलों का गठन कर अभियुक्त के विभिन्न स्थानों पर तलाशी की कार्रवाई की जा रही है, जिसमें बक्सर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधानी गांव में छापेमारी की जा रही है। इसके अतिरिक्त, पटना जिले के रूपसपुर थाना क्षेत्र के वेड नगर मोहल्ला और पुनाइचक स्थित फ्लैट तथा बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड पटना के कार्यालय की भी तलाशी की जा रही है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का कहना है कि तलाशी की प्रक्रिया आज रात तक जारी रहेगी। तलाशी के दौरान प्राप्त नगद, निवेश से संबंधित दस्तावेज, आभूषण आदि की जांच की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home