HomeBiharगर्मी छुट्टी के बाद खुल गए स्कूल, 27 जून तक स्वागत सप्ताह,...

गर्मी छुट्टी के बाद खुल गए स्कूल, 27 जून तक स्वागत सप्ताह, जानें क्लास की टाइमिंग

लाइव सिटीज, पटना: राज्य भर के सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में गर्मी छुट्टी के बाद आज यानी सोमवार से फिर से रौनक लौटने वाली है. कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय 23 जून से खुल रहे हैं. शिक्षा विभाग ने स्कूल खुलते ही छात्रों के स्वागत के लिए विशेष तैयारी की है.

बच्चों का विद्यालय में तिलक लगाकर, हाथ मिलाकर, हाई-फाइव और ‘नमस्ते, आपका स्वागत है’ बोलकर अभिनंदन किया जाएगा. इसको लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है.

विद्यालयों में 23 जून से 27 जून तक ‘स्वागत सप्ताह’ मनाया जाएगा. इस दौरान स्कूलों में उत्सव जैसा माहौल रहेगा. शिक्षक न केवल बच्चों का स्वागत करेंगे, बल्कि बच्चों के गर्मी छुट्टी के दौरान किए गए गृह कार्य का आकलन भी करेंगे. जो बच्चे श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे, उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा. शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे बच्चों में आत्मगौरव की भावना विकसित होगी और वे स्कूल के प्रति लगाव महसूस करेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home