HomeBiharछातापुर में अग्नि पीड़ितों के बीच पहुंचे संजीव मिश्रा, आर्थिक मदद की

छातापुर में अग्नि पीड़ितों के बीच पहुंचे संजीव मिश्रा, आर्थिक मदद की

लाइव सिटीज, सुपौल: छातापुर विधानसभा के डहरिया पंचायत, वार्ड संख्या-02 में बीते दिनों भीषण आगलगी की घटना में कई परिवार प्रभावित हुए। इस हादसे में पीड़ितों का घर-परिवार और सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही यथासंभव काउंसिल के राष्ट्रीय संरक्षक संजीव मिश्रा गुरुवार को मौके पर पहुँचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनी और राहत सामग्री व आर्थिक मदद प्रदान की।

मौके पर मिश्रा ने कहा कि “इस दुखद घड़ी में यथासंभव काउंसिल पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उनके पुनर्वास और मदद के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।”स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए मिश्रा के प्रति आभार जताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home