लाइव सिटीज, पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए जोरदार हमला बोला है। रोहिणी आचार्य ने मांझी के हालिया बयानों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उनकी नीयत और आचरण पर सवाल खड़े किए।
रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में जीतन राम मांझी पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को सिर्फ उम्र के आधार पर सम्मान नहीं मिलता, बल्कि उसके आचरण और व्यवहार से सम्मान तय होता है। उन्होंने मांझी के बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपने आचरण पर भी विचार करना चाहिए।
रोहिणी ने मांझी पर निशाना साधते हुए लिखा, “कहीं बीजेपी की श्रेयसी सिंह वाला नशा तो नहीं किया था प्रतिपक्ष के नेता?” उन्होंने आरोप लगाया कि सामंती सोच के गुलाम बने जीतन राम मांझी में बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह के मामले पर बोलने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने आगे लिखा कि सम्मान इंसान की उम्र देखकर नहीं, बल्कि उसके आचरण को देखकर दिया जाता है। “पिता की उम्र का होकर भी अगर कोई घटिया बातें करे, तो वह आदर के लायक नहीं होता।
दरअसल 17 अगस्त को पटना स्थित आरजेडी प्रदेश कार्यालय में ‘माउंटेनमैन’ दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से भूलवश दशरथ मांझी की जगह जीतन राम मांझी का नाम निकल गया और उन्होंने जीतन राम मांझी को श्रद्धांजलि दे दी।
