HomeBiharविरोध के बीच BPSC 70वीं की बापू परीक्षा परिसर की पुनर्परीक्षा आज,...

विरोध के बीच BPSC 70वीं की बापू परीक्षा परिसर की पुनर्परीक्षा आज, 22 केंद्रों पर एग्जाम देंगे 12000 अभ्यर्थी

लाइव सिटीज, पटना: बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद के बीच 13 दिसंबर को बापू परीक्षा परिसर की स्थगित हुई परीक्षा की पुनर्परीक्षा आज शनिवार 4 जनवरी को पटना के 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है. 2031 पदों पर आई यह वैकेंसी आयोग के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी वैकेंसी है

इसकी प्रीलिम्स परीक्षा 13 दिसंबर को प्रदेश के 912 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. लेकिन एक परीक्षा केंद्र, पटना के बापू परीक्षा परिसर में अनियमितता के कारण हंगामा हो गया. इसके बाद आयोग ने इस केंद्र की परीक्षा को रद्द कर दिया और इसकी पुनर परीक्षा आज 4 जनवरी को आयोजित की जा रही है.

पटना जिला प्रशासन ने डीएम के नेतृत्व में 24 स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक, 22 जोनल दंडाधिकारी और साथ उड़न दस्ता टीम प्रतिनियुक्ति किए हैं. पटना डीएम ने स्पष्ट कहा है की परीक्षा में किसी प्रकार का व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. परीक्षा केंद्र के आसपास कोई प्रदर्शन करते हुए पाए जाते हैं, या व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश करते हैं तो उन पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home