HomeBiharबिहार में आज बारिश बरपाएगी कहर, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

बिहार में आज बारिश बरपाएगी कहर, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मौसम सक्रिय है. जिससे बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा. इसी बीच मौसम विभाग पटना राज्य के 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि अगले 24 घंटे में राजधानी समेत 12 जिलों में बारिश अपना कहर बरपाएगी.

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, रोहतास, बक्सर और कैमूर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही इन सभी जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन और भारी बारिश समेत वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही यहां पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

मौसम विभाग ने राज्य के लोगों को एडवाइजरी जारी की है कि जलभराव और बाढ़ की स्थिति में लोग ऊंचे स्थानों पर चले जाएं. साथ ही खुले बिजली के तारों से दूर रहे हैं और व्रजपात के दौरान खुले मैदान समेत ऊंचे पेड़ों के पास खड़े होने से बचें.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home