HomeBiharराहुल गांधी का लालू यादव संग रहकर बिहार में कोई भविष्य नहीं’,...

राहुल गांधी का लालू यादव संग रहकर बिहार में कोई भविष्य नहीं’, बोले मंत्री अशोक चौधरी

लाइव सिटीज, दरभंगा: ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने आज दरभंगा जिला के हायाघाट विधानसभा तथा कुशेश्वर स्थान विधानसभा में आयोजित जनसंवाद को संबोधित करते हुए कहा कि, “पूरा बिहार माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का परिवार है, माननीय नेता ने इक्कीसवीं सदी के आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बिहार का सपना देखा है जिस कारण उन्होंने न्याय के साथ विकास की परिकल्पना कर बिहार के हर आदमी के लिए कार्य किया, योजनाओं का निर्माण किया और उसका सफल क्रियान्वयन होकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे, इसे भी सुनिश्चित किया ।”

चौधरी ने दरभंगा में जनसंवाद के दौरान बताया कि आज गयाजी में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ऊर्जा, स्वास्थ्य, आवास, सड़क, जलापूर्ति तथा रेल जैसे प्रमुख क्षेत्रों की ₹13,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा, “ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब-जब बिहार आते हैं, राज्य की अर्थव्यवस्था को नई शक्ति और दिशा मिलती है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयास— मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आपसी सहयोग—से 21वीं सदी के विकसित बिहार के निर्माण को अभूतपूर्व गति मिली है। इन पहलों से बिहार के करोड़ों गरीबों, श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के जीवन में नए अवसर, नई आशाएँ और ठोस परिवर्तन साकार हो रहे हैं।”

जनसंवाद के दौरान चौधरी ने मुख्यमंत्री द्वारा हाल में कार्यारम्भ किये गए ग्रामीण कार्य विभाग की सीवान जिले की योजनाओं पर चर्चा करते हुए बताया कि “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार ग्रामीण आधारभूत संरचना को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में दरभंगा ज़िले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल : 692 सड़कें (1009.66 किमी,) तथा 49 पुल, जिनकी कुल लागत ₹1238.34 करोड़ है, की स्वीकृति प्रदान की गयी है ।

प्रदेश में लगातार हो रहे विकास पर आगे चर्चा करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को “बिहार का दिशा-निर्माता और जनविश्वास का चेहरा” बताते हुए कहा कि, “आज का बिहार 2005 से पहले वाले बिहार से कोसों दूर है। एक समय था जब विकास केवल कागज़ों तक सीमित था, आज वह गाँव-गाँव तक सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और गरिमा के रूप में पहुँच चुका है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्ष 2005 से पूर्व जहाँ राज्य का बजट ₹23,000 करोड़ था, आज यह बढ़कर ₹3.17 लाख करोड़ से अधिक हो चुका है। विकास दर 2.3% से बढ़कर 10% के आसपास पहुँच गई है, और गरीबी दर 46% से घटकर 16% पर आ गई है।

चौधरी ने कहा कि वर्ष 2005 के पहले तक बिहार को असफलताओं और पिछड़ेपन का प्रतीक माना जाता था — बिजली की पहुँच सिर्फ़ 22% आबादी तक, और गाँवों में सड़कों की स्थिति बदतर थी। लेकिन आज बिहार 100% विद्युतीकरण वाला राज्य है, जहाँ हर टोला, हर पंचायत तक सड़क पहुँच चुकी है। स्कूल, कॉलेज, तकनीकी संस्थान और मेडिकल सुविधाएं अब दूर का सपना नहीं, रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा हैं। बिहार अब “कनेक्टिविटी और कैपेसिटी” दोनों में अग्रसर हो चुका है। “हम केवल ईंट-पत्थर नहीं जोड़ रहे, हम सामाजिक इज्ज़त, आत्मनिर्भरता और बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।”

अंत में चौधरी ने कहा कि बिहार निर्णायक मोड़ पर खड़ा है—“न्याय के साथ विकास” की यह यात्रा स्थिर, सक्षम और ईमानदार नेतृत्व में ही नई ऊँचाइयों तक पहुँचेगी। अतः मैं आप सभी से विनम्र आग्रह करता हूँ कि आने वाले विधानसभा चुनाव में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें—अपने एक-एक मत से उन्हें प्रचंड बहुमत दें, ताकि केंद्र–राज्य के समन्वित सहयोग के साथ बिहार के विकास को और तेज़ गति मिल सके। आइए, भय-मुक्त, भ्रष्टाचार-मुक्त और अवसर-संपन्न बिहार के हमारे सामूहिक संकल्प को सुदृढ़ करें—रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आधारभूत संरचना के इस परिवर्तनकारी अभियान को मजबूत हाथों में सौंपकर 21वीं सदी के विकसित बिहार का स्वप्न मिलकर साकार करें।

कार्यक्रम में मंत्री अशोक चौधरी के साथ सांसद समस्तीपुर शाम्भवी चौधरी, माननीय विधायक रामचंद्र प्रसाद , बेनीपुर विधायक विनय चौधरी, अमन भूषण हजारी विधायक, कुशेश्वरस्थान, अतिरेक कुमार, विभागीय पदाधिकारीगण एवं अन्य सम्मानित नेतागणों की उपस्थिति रही।

*दरभंगा ज़िले में स्वीकृत सड़कों/पुलों का विवरण—विधानसभा-वार (2024–25 एवं 2025–26)*:

*अलीनगर:* 2024–25 में RRSMP के तहत 66 सड़कें (123.234 किमी; ₹137.476 करोड़) तथा MGSY में 4 पुल (₹17.94 करोड़)। 2025–26 में RRSMP के तहत 24 सड़कें (25.507 किमी; ₹25.639 करोड़) और MGSY में 1 पुल (₹14.100 करोड़)। MMGSY (अवशेष) में 11 सड़कें (16.74 किमी; 1 पुल; ₹22.84 करोड़)। कुल: 101 सड़कें (165 किमी), 6 पुल, ₹218 करोड़।

*बेनीपुर:* 2024–25 में RRSMP 45 सड़कें (70.265 किमी; ₹55.886 करोड़) तथा MGSY में 6 पुल (₹30.909 करोड़)। 2025–26 में RRSMP 19 सड़कें (29.745 किमी; ₹36.074 करोड़)। MMGSY (अवशेष) 9 सड़कें (13.820 किमी; 1 पुल; ₹20.330 करोड़)। कुल: 73 सड़कें (114 किमी), 7 पुल, ₹143 करोड़।

*गौरा बौराम:* 2024–25 में RRSMP 27 सड़कें (40.290 किमी; ₹35.284 करोड़) व MGSY में 2 पुल (₹16.419 करोड़)। 2025–26 में RRSMP 5 सड़कें (6.800 किमी; ₹8.350 करोड़)। MMGSY (अवशेष) 11 सड़कें (17.1 किमी; 1 पुल; ₹24.92 करोड़)। कुल: 43 सड़कें (64 किमी), 3 पुल, ₹85 करोड़।

*कुशेश्वर स्थान:* 2024–25 में RRSMP 63 सड़कें (85.670 किमी; ₹104.650 करोड़) व MGSY में 2 पुल (₹11.410 करोड़)। 2025–26 में RRSMP 9 सड़कें (7.18 किमी; ₹7.070 करोड़)। MMGSY (अवशेष) 7 सड़कें (16.25 किमी; 5 पुल; ₹50.5 करोड़)। कुल: 79 सड़कें (109 किमी), 7 पुल, ₹174 करोड़।

*बहादुरपुर:* 2024–25 में RRSMP 17 सड़कें (25.26 किमी; ₹22.00 करोड़) व MGSY में 7 पुल (₹34.763 करोड़)। 2025–26 में RRSMP 27 सड़कें (34.210 किमी; ₹29.369 करोड़)। MMGSY (अवशेष) 19 सड़कें (18.177 किमी; 2 पुल; ₹33.18 करोड़)। कुल: 63 सड़कें (77.647 किमी), 9 पुल, ₹119.31047 करोड़।

*दरभंगा ग्रामीण*: 2024–25 में RRSMP 103 सड़कें (137.787 किमी; ₹122.14 करोड़) व MGSY में 6 पुल (₹23.630 करोड़)। 2025–26 में RRSMP 31 सड़कें (42.645 किमी; ₹30.006 करोड़)। MMGSY (अवशेष) 5 सड़कें (10.2 किमी; ₹11.45747 करोड़)। कुल: 139 सड़कें (191 किमी), 6 पुल, ₹187 करोड़।

*दरभंगा सदर:* MGSY में 2 पुल (₹5.982 करोड़)। MMGSY (अवशेष) 2 सड़कें (3.74 किमी; ₹4.25204 करोड़)। कुल: 2 सड़कें (4 किमी), 2 पुल, ₹10 करोड़।

*हायाघाट:* 2024–25 में RRSMP 55 सड़कें (83.04 किमी; ₹63.020 करोड़) व MGSY में 2 पुल (₹9.060 करोड़)। 2025–26 में RRSMP 25 सड़कें (30.410 किमी; ₹24.780 करोड़) व MGSY में 1 पुल (₹20.180 करोड़)। MMGSY (अवशेष) 4 सड़कें (9.15 किमी; ₹10.020 करोड़)। कुल: 84 सड़कें (122.600 किमी), 3 पुल, ₹127.06 करोड़।

*जाले:* 2024–25 में RRSMP 24 सड़कें (41.11 किमी; ₹38.932 करोड़) व MGSY में 2 पुल (₹11.659 करोड़)। 2025–26 में RRSMP 16 सड़कें (16.760 किमी; ₹12.996 करोड़)। MMGSY (अवशेष) 3 सड़कें (2.955 किमी; ₹3.2468 करोड़)। कुल: 43 सड़कें (60.825 किमी), 2 पुल, ₹66.83 करोड़।

*केओटी:* 2024–25 में RRSMP 51 सड़कें (79.649 किमी; ₹67.674 करोड़) व MGSY में 3 पुल (₹15.222 करोड़)। 2025–26 में RRSMP 10 सड़कें (17.167 किमी; ₹14.781 करोड़)। MMGSY (अवशेष) 4 सड़कें (4.8 किमी; 1 पुल; ₹10.190 करोड़)। कुल: 65 सड़कें (101.616 किमी), 4 पुल, ₹107.87 करोड़। समग्र योग: 692 सड़कें, 1009.66 किमी, 49 पुल, ₹1238.34 करोड़।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments