HomeBihar2025 में भी NDA का साथ देगी जनता', उपचुनाव में जीत के...

2025 में भी NDA का साथ देगी जनता’, उपचुनाव में जीत के बाद दिलीप जायसवाल का दावा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के चारों सीट बेलागंज, इमामगंज, रामगढ़ और तरारी में एनडीए की जीत हुई. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि हमारे अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला चुनाव है. हम चारों सीटों पर जीत दर्ज कर रहे हैं. 2025 में एनडीए की सरकार बनाने का दावा किया है.

दिलीप जयसवाल ने कहा कि उपचुनाव का रिजल्ट बिहार के आने वाली राजनीतिक का रिजल्ट है. मगध और शाहाबाद की धरती ने अब इस बात को मान लिया कि शांति और सौहार्द वातावरण चाहिए तो नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व का ही हमें सरकार चाहिए. चारों सीट जीतने के बाद बिहार में राजनीतिक भविष्य तय हुआ है. बीजेपी कार्यकर्ता ने ठाना है कि 2025 में भी एनडीए की सरकार बनेगी

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2025 में इसी तरह हम लोग एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और एनडीए की सरकार बनेगी. झारखंड में पीछे होने पर कहा कि वहां पहले से हेमंत सोरेन की सरकार थी. उसके बावजूद हमलोग 32 से 35 सीट जीतने जा रहे हैं. हम बहुत ज्यादा पीछे नहीं हैं. महाराष्ट्र जो पूरे देश का आर्थिक दृष्टि से मजबूत राज्य है, वहां दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home