HomeBiharमोदी और शाह पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज, बोले- दोनों का...

मोदी और शाह पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज, बोले- दोनों का बिहार प्रेम नवंबर तक दिखेगा

लाइव सिटीज, पटना: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ‘जन सुराज उद्घोष यात्रा’ के तहत एक दिवसीय दौरे पर कटिहार पहुंचे, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में चुनाव है, इसलिए नवंबर तक अमित शाह और मोदी का सिर्फ बिहार प्रेम ही दिखेगा. अब चुनाव तक हर केंद्रीय योजना का शिलान्यास बिहार से होगा, किसान सम्मान निधि का पैसा भी बिहार से भेजा जाएगा. अब चुनाव तक बिहार का गौरवशाली इतिहास ही दिखेगा.

प्रशांत किशोर ने ये भी कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह का प्रेम सिर्फ चुनाव तक ही दिखेगा. मोदी और शाह सिर्फ वहीं कैंप करते हैं, जहां चुनाव होते हैं. अभी बिहार में चुनाव है, इसलिए बिहार उसके बाद मोदी शाह का बंगाल और तमिलनाडु के प्रति प्रेम दिखेगा. उन्होंने कहा कि अमित शाह को बताना चाहिए कि केंद्र सरकार ने बिहार के विकास के लिए क्या किया है. अमित शाह को बताना चाहिए कि पिछले 11 वर्षों में एनडीए सरकार ने बिहार में कितनी फैक्ट्रियां लगाई हैं.

प्रशांत किशोर ने कहा कि यूपी और बिहार में फर्क है. बिहार में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग लंबे समय से मिलजुल कर रहते आ रहे हैं, इसलिए बिहार में हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है. यहां कुछ लोग धर्म के नाम पर मुसलमानों को डरा सकते हैं, लेकिन यहां के इतिहास में कभी हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण नहीं हुआ और हमारी कामना है कि भविष्य में इसकी कोई संभावना न रहे और बिहार यूपी न बने। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home