HomeBiharबिहार के 8 जिलों में थानों को मिलेंगे नए भवन, आधुनिक सुविधाओं...

बिहार के 8 जिलों में थानों को मिलेंगे नए भवन, आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस

लाइव सिटीज, पटना: सीएम सम्राट ने एक्स पर पोस्ट किया- बिहार में कानून-व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम! राज्य के आठ जिलों में नए थाना भवनों के निर्माण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है.

इनमें शामिल थाने एवं स्वीकृत राशि इस प्रकार है- पटना (NTPC बाढ़ थाना) – करीब ₹8 करोड़ 75 लाख पूर्णिया (मधुबनी थाना) – करीब ₹5 करोड़ 23 लाख अररिया (पलासी थाना) – करीब ₹8 करोड़ 74 लाख अररिया (सिकटी थाना) – करीब ₹8 करोड़ 72 लाख मुंगेर (वासुदेवपुर थाना) – करीब ₹8 करोड़ 77 लाख गोपालगंज (मीरगंज थाना) – करीब ₹8 करोड़ 72 लाख भागलपुर (गोराडीह थाना) – करीब ₹8 करोड़ 85 लाख

वहीं, भागलपुर (कहलगांव थाना)- करीब ₹8 करोड़ 65 लाख आधुनिक सुविधाओं से युक्त इन थाना भवनों के निर्माण से पुलिस व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा आम जनता को बेहतर सुरक्षा और सेवाएं प्राप्त होंगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments