HomeBiharचुनाव लड़ने को लेकर बोलीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, जानें...

चुनाव लड़ने को लेकर बोलीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, जानें क्या

लाइव सिटीज, सासाराम: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी ऐलान कर दिया है कि वो इस बार चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, वो किस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेगी या फिर वो निर्दलीय ही मैदान में उतर कर किस्मत आजमाएंगी? अभी यह तय नहीं हुआ है। सासाराम पहुंचीं ज्योति सिंह ने मीडिया से बातचीत में अपने चुनाव लड़ने को लेकर अहम बातें कही है।

ज्योति सिंह ने डेहरी ऑन सोन में कहा कि वो अगले कुछ दिनों के अंदर कोई राजनीतिक पार्टी ज्वाइन करेंगी। ज्योति सिंह ने यह भी कहा है कि आने वाले चुनाव में उन्हें जिस भी पार्टी से मौका मिला तो वो जरुर चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, वो किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी, इसका फैसला वो बाद में करेंगी।

ज्योति सिंह ने कहा कि मैं यहां चुनाव के लिए नहीं आ रही हूं। हर चीज को चुनाव से नहीं जोड़ा जा सकता है। मैं यहां इसलिए आई हूं क्योंकि यहां पारिवारिक माहौल बना है और लोगों से हमारी जुड़ाव हुई है। मैं उस नाते भी क्षेत्र में आती हूं। मैं जब शुरू में भी आई थी तो यह सोच कर नहीं आई थी कि मुझे चुनाव लड़ना है। पिछले लोकसभा चुनाव में लोगों से हमारी जो बॉन्डिंग रही बस उसके लिए आती हूं।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home