HomeBiharपप्पू यादव को मिली करोड़ों की बुलेट प्रूफ विदेशी लक्जरी कार, रॉकेट...

पप्पू यादव को मिली करोड़ों की बुलेट प्रूफ विदेशी लक्जरी कार, रॉकेट लॉन्चर भी नहीं बिगाड़ पाएगा कुछ, सिक्योरिटी टाइट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी. अब उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, मगर यह सुरक्षा सरकार ने नहीं बल्कि पप्पू यादव के एक के चाहने वाले दोस्त ने बढ़ाई है. 

पप्पू यादव के एक करीबी दोस्त ने उन्हें बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर गिफ्ट की है. यह लैंड क्रूजर पप्पू यादव के पूर्णिया स्थित अर्जुन भवन कार्यालय में सोमवार 25 नवंबर की देर रात पहुंची. मंगलवार 26 नवंबर से अब पप्पू यादव इसी लैंड क्रूजर में अपनी यात्रा करते नजर आ रहे हैं

इस बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर में बैठने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि भले सरकार उनकी सुरक्षा पर ध्यान न दे लेकिन उनके दोस्त और पूरे बिहार व देश मेरी सुरक्षा के लिए खड़े हैं. पप्पू यादव ने ऐलान किया कि जो लैंड क्रूजर गाड़ी उन्हें गिफ्ट में मिली है उसे रॉकेट लॉन्चर भी उड़ा नहीं सकता है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home