लाइव सिटीज, पटना: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भाजपा के प्रदेश स्तर पर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता एवं टिकट के प्रबल दावेदार ओम कुमार सिंह ने शनिवार को पटना में बिहार विधानसभा चुनाव के पार्टी प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मौर्य का गर्मजोशी से स्वागत किया।
बैठक में ओम कुमार सिंह ने सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा अब तक चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते कई वर्षों से वे क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। गरीब कन्याओं के विवाह से लेकर प्राकृतिक आपदा के समय राहत कार्य तक, हर मौके पर वे जनता के बीच खड़े रहे हैं।
ओम कुमार सिंह की सक्रियता और जनसंपर्क के कारण सोनपुर क्षेत्र में उनका नाम भाजपा प्रत्याशी के रूप में गंभीरता से लिया जा रहा है। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में पार्टी नेतृत्व उन्हें उम्मीदवार के रूप में मौका दे सकता है।
–