लाइव सिटीज, पटना: नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के साथ ही जेडीयू कार्यालय का पोस्टर भी बदल गया है. ‘2025 से 2030 फिर से नीतीश’ वाला पोस्टर पहले ही पार्टी दफ्तर से हटा दिया गया था. उसकी जगह नया पोस्टर लगा है, जिसमें उनके 20-21 वर्षों को विकास कार्यों का संकेत है
अब नया पोस्टर दो दशक जन जन के स्लोगन वाला लगाया गया है, जिसमें नीतीश कुमार की तस्वीर है. इसके साथ ही नीतीश कुमार ने जो दो दशक में काम किया है, कुछ उसकी भी झलक दिखाई गई है. पार्टी नेताओं का कहना है कि समय के साथ बदलाव होना स्वभाविक है.
नीतीश कुमार के दिल्ली की सियासत में जाने से पहले ही जेडीयू में निशांत कुमार एक्टिव हो गए हैं लेकिन इसके बावजूद निशांत को लेकर अभी भी कोई बड़ा पोस्टर पार्टी की तरफ से नहीं लगाया गया. इस सवाल पर विधायक विनय चौधरी ने कहा कि जब निशांत कुमार दल और दिल में आ गए हैं तो आने वाले दिनों में पोस्टर में भी आ जाएंगे.
विधायक विनय कुमार ने कहा कि समय के अनुसार चीजों को बदल जाता है. इसलिए नया पोस्टर लगाया गया है. जहां तक निशांत के पोस्टर का सवाल है तो इंतजार करिये. निशांत दिल में आ गए हैं, जल्द ही पोस्टर में भी आ जाएंगे
