HomeBihar10वीं बार CM बनने जा रहे नीतीश कुमार, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

10वीं बार CM बनने जा रहे नीतीश कुमार, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा चुनाव (2025) में एनडीए की शानदार जीत के बाद आज (20 नवंबर) पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी है. इस समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम भी रहेंगे

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “इस तरह का शपथ ग्रहण समारोह पहली बार हो रहा है, उत्सव का माहौल बना हुआ है. गांधी मैदान में इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह हुआ था, लेकिन इस बार उत्सव के माहौल में होने जा रहा है. बिहार भर से लगभग 2-3 लाख मतदाता भी मौजूद रहेंगे.

गांधी मैदान में सुबह 11.30 बजे से शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू होगा. नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की आज (गुरुवार) शपथ लेंगे. इससे पहले बीते बुधवार (18 नवंबर, 2025) को बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में बैठक हुई थी जिसमें नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया था. इसके बाद नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंपा था और सरकार बनाने का दावा पेश किया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home